Home > स्थानीय समाचार > उस्मान सिद्दीकी बनाये गए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता

उस्मान सिद्दीकी बनाये गए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता

लखनऊ, शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का संगठनात्मक विस्तार जारी लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर लगातार प्रगति कर रही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जोर शोर से जुट गयी है युवाओं को साथ मे लेकर चलने वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने लोहिया के विचारों पर चलने वाले युवाओं को नया पायदान दिया है। वही संगठन की विस्तार की कड़ी में पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण पद (प्रवक्ता) के पद पर दिल्ली के युवा पत्रकार उस्मान सिद्दीक़ी को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है। आपको बता दे कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उस्मान सिद्दीकी को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है । नवनियुक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता बनाये गये युवा पत्रकार उस्मान सिद्दीक़ी न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे। नवनियुक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उस्मान सिद्दिकी उत्तर प्रदेश में स्थित बाग़पत जनपद के मूल निवासी हैं। उस्मान जी देश के कई बड़े समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों में अपनी सेवा दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *