लखनऊ। राजधानी के थाना विकास नगर में रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
मनोयोग से कार्यक्रम में भाग लिया। लड़कियों, बच्चियों ने पूरे थाने परिसर के पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर वचन लिया। पुलिस कर्मियों ने उपहार देकर वचन दिया। इस कार्यक्रम को” स्वराज संगठन युवा सोच” के तत्वावधान में आयोजित किया गया। संस्था ने प्रतीक चिन्ह देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। संस्था के अवनीश गुप्ता ने बताया कि स्वराज संगठन समाज उत्थान के लिए समय समय कार्य करती रहेगी। थाना परिसर में एसओ सुमित श्रीवास्तव, एसआई राजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार यादव, गिरीश चंद्र यादव, सुनील कुमार सिंह, राहुल गिरी के अलावा सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाई। राखी बांधने में मुख्य रूप से रिशु मिश्रा, शिवानी चोपड़ा, अंजली मिश्रा, मीनाक्षी सिंह, वैष्णवी चौरसिया, पलक चौहान, नेहा कृपलानी, अंजली पांडेय, पिहू चौहान, मुस्कान सिंह, ऋचा गौर, मुस्कान शर्मा, किरण गौर, दिव्या सिंह, यति चौरसिया, नेहा गौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।