लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। गोमती नगर इंदिरा नगर, कृष्णा नगर, हजरतगंज समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। आज सुबह से ही तेज धूप थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। करीब 30 मिनट की ही बारिश में गोमती नगर और चौक इलाके में जलभराव हो गया। लोगों को सड़क पार करने के लिए पानी में उतरना पड़ा। रविवार की बारिश में लोग सड़कों पर भीगते दिखे। रविवार होने की वजह से शहरी इलाकों में भीड़ ज्यादा दिखी। लेकिन बरसात हो जाने से लोग मौसम का लुत्फ लेते दिखे।