राजकीय वाहन चालक संघ नियोजन एवं योजना आयोग
लखनऊ,03 अक्टूबर। राजकीय वाहन चालक संघ राज्य नियोजन संस्थान एवं राज्य योजना आयोग का द्वि वार्षिक अधिवेशन राज्य वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रज्जन लाल भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी रज्जन लाल भारती के नेतृत्व में सम्पन्न निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर रामविलास यादव और महांमंत्री पद पर अनिल कुमार त्रिपाठी को चुना गया। चुनाव अधिकारी रज्जन लाल भारतीय और राजकीय वाहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग के महामंत्री रामफेर पाण्डेय की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष राम विलास यादव, उपाध्यक्ष मो. इमरान, महामंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रथम शिवशंकर लाल वर्मा, द्वितीय सुशीलन कुमार, संगठन मंत्री उदयराज, कोषाध्यक्ष, परसुराम यादव, कार्यालय सचिव रूद्रभानु सिंह और आडीटर राजेन्द्र प्रसाद आगरा मण्डल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।