Home > स्थानीय समाचार > राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरते ही बढ़ गया कांग्रेसियों का उत्साह

राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरते ही बढ़ गया कांग्रेसियों का उत्साह

लखनऊ। कांग्रेस की मीडिया समन्वयक गरिमा दसौनी और चित्रा बाथम ने कहा कि राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ गया है। जनता का रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को व्यापक समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा सिर्फ हिंदू, मुसलमान, श्मशान व कब्रिस्तान के जरिये नफरत फैला रही है। पांच मई को नीट पेपर लीक प्रकरण से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार परीक्षा कराने में फेल है। पर्चे लीक से युवाओं के भविष्य को अंधकारमय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *