Home > स्थानीय समाचार > पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने दिलाई सदस्यों को शपथ

पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने दिलाई सदस्यों को शपथ

पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने दिलाई सदस्यों को शपथ

लखनऊ। गोसाईंगंज के रामबाग धाम में बुधवार को अमेठी व्यापार मंडल का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल उपस्थित रहे। अमेठी व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से राम लखन गुप्ता को अध्यक्ष, संरक्षक मंडल में गोकर्णनाथ वर्मा, कुलदीप पांडेय , संतोष शर्मा, बजरंग वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्या धर्मबीर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष चांद अहमद, ललित यादव, अकरमा, आनंद कुमार निगम, अमित मिश्रा, प्रचार मंत्री विपिन पांडेय, अशोक कुमार गुप्ता, राजेन्द्र साहू, महामंत्री जानू खान, राशू मिश्रा, मोहम्मद शरीफ, सोनू निगम, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा, मंत्री उमेश गुप्ता, शाकिर अली, राजू, रवि साहू,
आदि अमेठी व्यापार मंडल के पदाधिकारी चुने गए। सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि संदीप बंसल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के मौके पर बीरेंद्र रावत, सुनील गुप्ता अध्यक्ष गोसाईंगंज व्यापार मंडल, तथा अमेठी कस्बा के सैकड़ों व्यापारी कार्यक्रम उपस्थित रहे।
श्याम कुमार यादव गोसाईगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *