Home > स्थानीय समाचार > पुलिस महकमे में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,

पुलिस महकमे में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,

सीएम को डीजीपी ने लगया फ्लैग-पिन, दी शुभकमानाएं
लखनऊ। यूपी के सभी जिलों में गुरुवार को थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी विजय कुमार और स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को फ्लैग पिन लगाया और प्रतीक चिन्ह भेट किया। सीएम योगी आदित्य नाथ ने एक्स पर प्रदेश की पुलिस के सभी जवानों और अधिकारियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। पुलिस मुख्यालय पर झंडा दिवस पर डीजीपी विजय कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को झंडा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। जो हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने सलामी दी। 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *