Home > स्थानीय समाचार > लखनऊः 123.80 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर में तीन माह की हुई देरी

लखनऊः 123.80 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर में तीन माह की हुई देरी

लखनऊ, (वेबवार्ता)। लखनऊ के नाका हिंडोला से शुरू होकर सुन्दरबाग के आगे तक जाने वाले सेतु निगम के 123.80 करोड़ की लागत के 1.64 किलोमीटर के फ्लाईओवर का उद्घाटन में और तीन माह लग सकते हैं, पहले इसका उद्घाटन 31 मई को होना था, जो निर्धारित तिथि से तीन माह विलम्ब है। उप्र सेतु निगम के नाका हिंडोला फ्लाईओवर का कार्य लगभग पूर्ण हो चला है। अगर तेजी गति से कार्य चला तो करीब 20 दिनों में फ्लाईओवर को आवागमन के लिये खोला जा सकेगा। फ्लाईओवर के खुलने से बांसमण्डी, नाका, सुंदरबाग, हुसैनगंज, राजेन्द्र नगर, गणेशगंज के रास्तों पर लगने वाली जाम की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की तरफ से नाका हिंडोला फ्लाईओवर की स्वीकृति 6 जुलाई 2018 को हुई थी। 31 मई 2020 तक इसका कार्य पूरा होना था। नाका हिंडोला फ्लाईओवर की मांग स्थानीय विधायक एवं मंत्री बृजेश पाठक ने की थी। इसके बाद रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *