आयोग के निर्देशों का हो रहा अनुपालन
लखनऊ। सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सघन जॉच के लिए 464 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1802 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 06 मई तक पुलिस ने अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये। 4704 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये। शांतिभंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 26,90,559 लोगों को पाबन्द किये जाने हेतु नोटिस प्रेषित किये गये है, जिनमें से 23,70,280 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। पुलिस ने 8886 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 8978 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 504 बम बरामद कर सीज किये और अवैध शस्त्र बनाने वाले 3902 केन्द्रों पर रेड डाली और 170 केन्द्रों को सीज किया।06 मई को पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 25276 लोगों को पाबन्द किया। 80 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 83 कारतूस व 14 बम बरामद कर सीज किये गये। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 53 केन्द्रों पर रेड डाली और 02 केन्द्र सीज किया।
कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त, निर्वाचन
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2024/05/download-1.jpg)