Home > स्थानीय समाचार > जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे, तब जागे अधिकारी सारे

जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे, तब जागे अधिकारी सारे

धीरेन्द्र मिश्रा/अवध की आवाज

● कोरोना मरीज मिलना के बाद भी संक्रमित एरिये को नही किया जा रहा सील

● शिकायत के 50 घण्टे से अधिक बीत जाने के बाद नही हुई कार्यवाही, तो नागरिको ने किया प्रदर्शन

● कोरोना पाॅजिटिव मरीज खुलेआम सड़को पर घूमकर खा रहे है फास्ट फूड

● मुर्दाबाद के नारे लगने के बाद जागे अधिकारी

लखनऊ। देश का पूरा सिस्टम और सारी व्यवस्थाए कोरोना की लड़ाई से जूझ रही है। देश के प्रत्येक नागरिको को कोरोना के संकट से बचाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर आवश्यक निर्देश जारी कर रही है। लेकिन सरकार के द्वारा जारी निर्देशो के पालन मे पूरी तरह से लापरवाही सरकारी तंत्र से जुड़े लोग ही करते नजर आ रहे है। फैजुल्लागंज क्षेत्र के अन्तर्गत श्याम विहार कालोनी के नागरिको ने कोरोना से सम्बंधित मरीजो के लिए प्रशासन की बदइंतजामी के खिलाफ प्रदर्शन कर जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह प्रदर्शन बीएमएसएस संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी के नेतृत्व मे किया गया। जिसमें ममता त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र मे मरीज बढ़ते जा रहे है लेकिन उसके बाद भी कोरोना से सम्बंधित अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। श्याम विहार कॉलोनी में कोरोना पाॅज़िटिव मरीज की पुष्टि होने के 50 घंटे बीत जाने के बाद भी संक्रमित मरीज को ना तो अस्पताल में भर्ती किया गया और ना ही होम आइसोलेशन के दिशा निर्देश जारी किए गए। जबकि इसी कॉलोनी में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद भी अस्पताल में अभी तक भर्ती नहीं की गई है। कोरोना आपदा पर जिलाधिकारी व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल है। क्योकि ना तो मरीजो को भर्ती की जा रहा है और ना ही होम आइसोलेशन का तौर तरीका बताया जा रहा है। फैजुल्लागंज क्षेत्र के अन्तर्गत वार्डो मे कंटेनमेंट जोन सील ना किए जाने के कारण लोग बेफिक्री से बिना मास्क के सड़को पर निकल रहे है। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज खुलेआम टहल घूम कर ठेलो पर फास्ट फूड का सेवन कर कर रहे है। एक संक्रमित व्यक्ति को चाऊमीन खाते हुए भी देखा गया है। ऐसी स्थिति देखकर स्थानिय नागरिको में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। जबकि स्थानिय नागरिको ने बताया कि पूर्व में कई बार नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी से संक्रमित एरिया को बल्ली लगवा कर सील किए जाने की मांग की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी संक्रमित क्षेत्र को अभी तक सील नहीं किया गया है। फैजुल्लागंज के केशव नगर, रहीम नगर डुडौली, कृष्ण विहार, नन्दा फार्म व बसन्त बिहार में कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को सील नहीं किया गया है। कोरोना की लड़ाई मे सरकार भले ही सख्त कार्यवाही और दिन रात मुस्तैदी से कार्य कर रही हो लेकिन कागजो से उतर कर जमीनी हकीकत पर यह अधिकारी केवल खानापूर्ति करते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *