Home > स्थानीय समाचार > झलकारी बाई अस्पताल में 5 घंटे बाधित रहा इलाज,लेबर रूम में भर गया सीवर का पानी

झलकारी बाई अस्पताल में 5 घंटे बाधित रहा इलाज,लेबर रूम में भर गया सीवर का पानी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल में बुधवार की बारिश से मरीजों का उपचार बाधित हो गया। लेबर रूम से लेकर ऑपेरशन थिएटर तक सीवर से भर जाने के बाद हालात बदहाल हो गए। दूसरी, तरफ ड्रेनेज पाइप से आया छत का पानी इमरजेंसी वॉर्ड और कॉरिडोर में भर गया। जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की इलाज मिलना ठप हो गया। हालांकि अस्पताल प्रशासन देर रात तक सभी व्यवस्था वापस से दुरुस्त रखने के दावे कर रहा था। वहीं,अगले दिन यानी गुरुवार को भी अस्पताल परिसर में जलभराव और सीवर के पानी की बदबू से मरीजों और मेडिकल स्टॉफ परेशान दिखे। बहरहाल, आज भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी और मरीजों का इलाज मिलना शुरू हुआ। हालांकि, अस्पताल प्रशासन सभी चिकित्सकीय सेवाओं के ट्रैक पर आने की बात कह रहा हैं। झलकारी बाई अस्पताल में रोजाना एक दर्जन से ज्यादा डिलीवरी होती हैं। इनमें से बड़ी संख्या सिजेरियन डिलीवरी की होती हैं। साथ ही नार्मल डिलीवरी के लिए भी यहां प्रसूताओं का लाया जाता हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में गर्भवती महिला रूटीन जांच और इलाज के लिए पहुंचती हैं। सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निबेदिता कर ने बताया कि बुधवार की भारी बारिश से अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। उधर, लेबर रूम के पीछे नाला चोक होने के कारण सीवेज भी बैकवर्ड फ्लो करने लगा। जिसके चलते लेबर रूम और ऑपेरशन थिएटर में भी गंदगी और जलभराव हो गया। बाद में वॉटर पंप के जरिए पानी बाहर निकाला गया। फिर हाइपोक्लोराइड से साफ-सफाई की गई। इसके बाद पूरे एरिया को फ्यूमीगेट किया गया। सैनीटाईजेशन के बाद 8 बजे के करीब लेबर रूम और फिर 10 बजे तक ओटी को फिर से चालू किया गया था। इससे पहले भी शनिवार को ये समस्या आई थी। तब भी नगर निगम को शिकायत की गई थी। पर लाइन पूरी तक क्लीयर नही की गई। इसके चलते ये समस्या बार-बार आ रही हैं।
00000
भाजपा नेता ने पौधरोपण किया, मालवीय नगर वार्ड में चलाया अभियान
लखनऊ,01 अगस्त 2024 (यूएनएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम के तहत गुरुवार को राजधानी के मालवीय नगर वार्ड में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालवीय नगर वार्ड में भाजपा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा कई प्रकार के पौधों को लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का पेड़ लगाने का आह्वान हरित क्रांति के क्षेत्र में इतिहास बनाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ को हरा भरा बनाने के लिए उनके द्वारा विभिन्न इलाकों में पौधरोपण अभियान चलता रहेगा। इस दौरानर मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र राजपूत, पार्षद रीना विक्रम, शक्ति केंद्र संयोजक आनंद शर्मा, वार्ड अध्यक्ष नवीन विरमानी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *