Home > स्थानीय समाचार > जातीय दंगे कानून व्यवस्था पर एक तमाचा-आरबी सिंह पटेल

जातीय दंगे कानून व्यवस्था पर एक तमाचा-आरबी सिंह पटेल

लखनऊ |अपना दल सहारनपुर कांड की उच्च स्तरीय या न्यायिक जांच की मांग की है। अभी तक साम्प्रदायिक दंगे होते रहे अब जातीय दंगे शुरू हो गये। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक तमाचा है। दल के प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आरबी सिंह पटेल ने एक बयान में कहा कि सहारनपुर की घटना में जिमसें एक व्यक्ति की जान गई दर्जनों घायल हुए। अफसोस की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया गया जो निंदनीय है। इस घटना की न्यायिक जांच होना जरूरी है जिससे भविष्य में जातियों में तकरार न हो।
भाजपा का कहना था ‘‘सबका साथ और सबका विकास’’ यह नारा झूठा साबित हो रहा है। सत्ता के मद में भाजपा के गुण्डों ने समाज के कमजोर वर्गों को प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया। रामनवमी के दिन जुलूस को लेकर दंगा हुआ। दलित की शादी की बारात में हमला किया गया। अभी गोरखपुर में भाजपा विधायक और आईपीएस की घटना और गौरक्षा समितियों द्वारा डराया धमकाया जाना अपराधिक तत्वों के ऊपर लगाम लगाना जरूरी है। योगी जी को कडे कदम उठाना होगा। प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के प्रति गैंगरेप की घटनाएं बढ़ी है। इस पर तत्काल रोक लगाकर महिलाओं को सम्मान दिलाया जाये। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कर अपराधियों के दिल में खौफ पैदा करना योगी सरकार का काम है। कानून का राज स्थापित होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *