लखनऊ। देश मे कोरोना आपदा फैलने के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद है। कोरोना आपदा के संकट से देश के प्रत्येक नागरिक को बचाने के लिए सम्पूर्ण देश मे लाॅकडाउन चल रहा है। इस पर कामरान ने कहा कि इस बार ईद पर देश के इस संकट मे सभी भाईयो को सरकार के आदेशो का पालन करते हुए बताई गई गाइलाइन के अनुसार ही काम करना चाहिए। देश मे आए इस संकट के दौरान मुसीबत मे फसे लोगो की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। लाॅकडाउन के चलते इस बार बड़ा मंगल हो या ईद किसी में रौनक नही है लेकिन सभी की अपनी अपनी आस्था है। चौक क्षेत्र के बच्चो ने ईद पर अल्लाह से दुआ करते हुए देश के लिए मन्नत मांगी और इसी आस्था के तहत माहे रमजान पर मुसीबत मे फसे लोगो की मदद राशन देकर भी की गई। माहे रमजान मे निरन्तर जरूरतमंद लोगो की मदद कर लाॅकडाउन मे भी ईद का त्योहार सफल बनाया गया है। माहे रमजान के पहले ही दिन से जरूरतमंद लोगो की मदद कर ईद की खुशियां शेयर करते हुए सभी से अपील भी की गई कि लाॅकडाउन के दौरान सब लोग अपने-अपने घरो मे रहे और सुरक्षित रहे। ईद के त्योहार पर अल्लाह से दुआ करते है कि देश को कोरोना आपदा से निजाद दिलाए।
Home > स्थानीय समाचार > ईद की खुशियो पर बच्चो ने मांगी दुआए, अल्लाह से दुआ कर कहा कोरोना आपदा से निजाद दिलाए