Home > स्थानीय समाचार > भाजपा के जनसुविधा केन्द्र पर जनसमस्याओं को निस्तारण

भाजपा के जनसुविधा केन्द्र पर जनसमस्याओं को निस्तारण

लखनऊ  आरएनएस  | भारतीय जनता पार्टी के जनसुविधा केन्द्र पर जनसमस्याओं का निस्तारण हेतु आज सैकडों की संख्या में लोग भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगे शिविर में पहुॅचे। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ० चन्द्रमोहन  ने बताया  कि प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके सहयोगी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति प्रातः ११ बजे से जनता की समस्याओं के निराकरण करने के लिए उपस्थित थे।  आज विशेष रूप से बदायूं से आई विपर्णा गौड जो मुरादाबाद में लाॅ की प्रोफेसर थी। अपनी ८० वर्ष की मां के साथ जनसुविधा केन्द्र पर पहुॅची। इनकी बहन साधना शर्मा जो कि जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) थी। उनकी हत्या संदिग्ध परिरिस्थतियों में उस दिन कर दी गई जिस दिन निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं में ही थे। विपर्णा का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या में उस समय की सरकार के प्रभावशाली लोगो का हाथ है। सीबी आई जांच की मांग करने पर मा० मंत्री जय प्रताप सिंह ने उनके द्वारा उपलब्ध साक्ष्य और प्रार्थना पत्र लेकर उनको आश्वसत किया कि मा० मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में विषय को लाकर के  उचित कार्यवाही करायेंगे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक १३ मई को सुबह ११ बजे से दोपहर १ बजे तक कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेगें। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ० राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी उपस्थित रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *