Home > स्थानीय समाचार > भारतीय जन उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने दुकानो पर स्टीकर लगाकर चलाया नो मास्क नो इन्ट्री अभियान

भारतीय जन उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने दुकानो पर स्टीकर लगाकर चलाया नो मास्क नो इन्ट्री अभियान

 

लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मण्डल ने नो मास्क नो इन्ट्री अभियान चलाया। जिसमें व्यापार मण्डल के द्वारा विगत 4 दिनों से लगातार व्यापारियों से संपर्क कर उनकी दुकानों पर एक स्टीकर लगाया गया जिसमें नो मास्क नो इन्ट्री लिखा हुआ है। इस अभियान के तहत व्यापार मण्डल के पदाधिकारी लोगो को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे है जिससे आम जनता एवं व्यापारी कोविड-19 की महामारी से सुरक्षित रहे। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक शुक्ला, पंकज दीक्षित, विनोद सिंह, प्रवीण मिश्रा, जितेन्द्र कुमार यादव, विशाल रावत मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *