Home > मध्य प्रदेश > बालिका सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ अभियान

बालिका सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ अभियान

लखनऊ। वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता दिखा रही हैं जगह जगह पर महिला सिपाहियों से महिलाओं की समस्या और उनकी मद्द्त के लिए किस तरह से तैयार हैं वो। उसकी जानकारी दी जा रही हैं। चाइल्डलाइन की ओर से यह पहल की जा रही हैं जिसमे स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों को पुलिस सुरक्षा और 1090 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बालिका सुरक्षा को लेकर “ कवच ”अभियान के तहत एवेरनेस कैम्पिनिंग पुलिस मार्डन स्कूल विनीतखंड गोमतीनगर में आयोजन किया गया। जिसमे चाइल्ड लाइन लखनऊ के निदेशक अंशुमाली शर्मा के द्वारा 300 बालक एवं बालिकाओं को 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 181, 1090 वोमेन हेल्प लाइन, वोमेन पॉवर लाइन यूपी 100 के साथ-साथ बच्चो से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। थाना गोमतीनगर की बाल कल्याण पुलिस अधिकारी दिनेश कुमारी व शाशि सिंह के द्वारा बच्चो को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी दी गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचर्या सरिता तिवारी, ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) से मुद्रा सिंह,दुर्गेश शुक्ला चाइल्डलाइन लखनऊ के काउंसलर अमरेन्द्र कुमार व सदस्य कृष्ण प्रताप शर्मा व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *