Home > पूर्वी उ०प्र० > जन अधिकार पार्टी ने सभा का किया आयोजन बलिया

जन अधिकार पार्टी ने सभा का किया आयोजन बलिया

रिपोर्ट–विवेक जायसवाल

बलिया। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय बलियापुर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजनाथ मौर्या द्वारा की गई। देश की राजधानी दिल्ली जंतर मंतर प्रांगण में कुछ मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा समतामूलक संविधान को जलाए जाने के विरोध में सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी संजय भाई ने कहा कि देश की अखंडता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संविधान की सुरक्षा एवं संविधान के अनुरूप चलना सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विश्राम मौर्य ने कहा कि संविधान का अपमान करने वालों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाकर देश का अपमान किया है उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। राजनाथ मौर्या ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय संविधान है। इसमें देश के सभी वर्गों के लिए समतामूलक भाईचारा प्रेम बंधुत्व बराबर का अधिकार निहित है। देश व प्रदेश की सरकारों के गलत नीतियों के कारण आम जनता की समस्या कम होना तो दूर की बात है बल्कि और विकराल रूप लेती जा रही है। डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों के का किसान मजदूर व मध्यवर्गीय व्यापारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो रही है कमजोर वर्ग दलित, पिछड़ा व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। लेकिन प्रदेश एवं देश की सरकार समस्याओं को दरकिनार करते हुए आने वाले चुनाव में जीत की गणित बैठाने में लगी हुई हैं। जिस तरह झूठे वादे करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। इसका जवाब आने वाले समय में सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्थल के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन देवानंद उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बलजीत कुशवाहा ,मंडल सचिव शारदानंद कुशवाहा ,मंडल प्रभारी धनंजय कुशवाहा ,दयाराम वर्मा जिला प्रभारी संजय भाई आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *