Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सरकार द्वारा लाखो की लागत से बना सचिवालय अब बन गया खण्डहर

सरकार द्वारा लाखो की लागत से बना सचिवालय अब बन गया खण्डहर

मोतीगंज गोंडा | सरकार चाहे जितना भी धन खर्च करे सम्बंधित बिभाग अथवा मताहतो का पेंच कसे मनमर्जी उदासीनता पीछे छोडने वाली नही।जिसका जीता-जागता नमूना अक्सर देखने को मिलता रहता है। इसके बावजूद भी अधिकारी की नींद ही नही टूटती है। सरकार द्वारा लाखो की लागत से बना सचिवालय ग्राम सभा नौबरा में इस बात की गवाही दे रहा है। कि सरकार गाँव में जनता के हित में धन खर्च करके सचिवालय का निर्माण करवाया था लेकिन कोई अधिकारी उस सचिवालय की तरफ झांँकने को राजी नही है। ग्राम सभा नौबरा के मौजूदा प्रधान केशव राम वर्मा ने बताया कि यह सचिवालय2009/2010 मे इसका निर्माण हुआ था। और इसकी लिखित शिकायत ब्लॉक के अधिकारियों को दो बार दिया गया लेकिन आज तक बने हुए सचिवालय को कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया है। ग्राम सभा नौबरा में बना सचिवालय अपनी बदहाली पर आंँसू बहा रहा है। इस सचिवालय का निर्माण बर्ष 2009/2010 मे किया गया था। जो धीरे-धीरे खण्डहर मे तब्दील हो गया। खिडकी दरवाजे गायब घोर गन्दगी प्रांगण मे उगी जंगल की तरह घास पेड पौधों से पूरा प्रांगण कराह रहा है। इस सचिवालय में गांँव वाले गाय बांधकर गौशाला बना रखा है। गेट के सामने व कमरे के अंदर गोबर का अंबार लगा हुआ है। जहरीले जीव-जन्तु, सांप, बिच्छुओं का निवास रैन बसेरा बन गया है। जिसका गवाह खुद ग्राम सभा नौबरा का सचिवालय अपने आप दे रहा है। लेकिन किसी अधिकारी ने भी उस पर चर्चा नही की। अब तो धीरे धीरे गिर भी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *