Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पुलिस ने न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

पुलिस ने न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

गोंडा। कई बरसो से न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे बलात्कार के आरोपी ( वारंटी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।। मोतीगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के हडहवा गांव निवासी दिलीप कुमार बर्मा पुत्र राम नरेश बर्मा के विरुद्ध वाद संख्या 54/2018 धारा 376 एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। लेकिन बलात्कार का आरोपी जमानत कराने के बाद न्यायालय नही गया।और लगातार न्यायालय से अनुपस्थित चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा के आदेश व उनके कुशल निर्देशन में थाना क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज उप निरीक्षक भोला शंकर कांस्टेबल संजय यादव कांस्टेबल यशवंत द्वारा बरसों से न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त दिलीप कुमार बर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *