अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। मोतीगंज थाने की महिला सिपाही और एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही नीरज यादव ने रविवार को, मोतीगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पहुंच कर व घरों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक। आपको बताते चलें एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत, अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक कर रही है और उन्हें बता रही है सुरक्षा के उपाय। महिला सिपाही ने बालिकाओं एवं महिलाओं को बताया, कि अगर किसी भी परिस्थिति में आपको कोई परेशानी हो। तो आप तुरंत 1090 और 112 तथा स्थानीय पुलिस की मदद ले सकती हैं, पुलिस हमेशा आपके और जनता के साथ है। डरने की कोई बात नहीं है, दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात पुलिस हमेशा जनता के साथ।
महिला सशक्तिकरण के तहत एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाही ने महिला व बालिकाओं को किया जागरूक
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210404-WA0014-588x630.jpg)