Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > कोरोना काल में एक सेवा क्लब ने पेश की मानव सेवा की बेहतरीन मिसाल : साक्षी अरोरा

कोरोना काल में एक सेवा क्लब ने पेश की मानव सेवा की बेहतरीन मिसाल : साक्षी अरोरा

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। कोरोना संक्रमण काल में एक सेवा क्लब की महिलाओं ने पूरे जिले में मानव सेवा की बेहतरीन मिसाल पेश की है। एक सेवा क्लब की संस्थापक साक्षी अरोरा ने कहा सीमित संसाधन, संक्रमण का भय होने के बावजूद भी संस्था की महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद, वंचितों एवं असहायों का हर तरह से सहयोग किया।जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि एक सेवा क्लब का यह जज्बा सदा बरकरार रहेगा।इसी क्रम में साक्षी अरोरा ने बताया कि एक सेवा संस्था की महिलायों ने असहाय ज़रूरतमंद लोगों में राशन किट का वितरण किया।
एक सेवा क्लब पिछले तीन वर्षों से सामाजिक सेवाओं से जुड़ा है, एवं जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों की मदद के लिए सदैव तात्पर्य है।ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद,,बेटियों एवं महिलायों को रोज़गार से जोड़ना,ज़रूरतमंद बच्चियों के विवाह में सहयोग एवं बीमार ज़रूरतमंद लोगों को सहयोग देने में संस्था हमेशा तत्पर है। एक सेवा रसोई के नाम से एक सेवा संस्था द्वारा साप्ताहिक रसोई का भी संचालन किया जाता है।इस संगठन की सबसे ख़ास बात यह है,कि यह संगठन महिलायों द्वारा ही संचालित किया जाता है।
पिछले लाक्डाउन से एक सेवा संस्था लगातार ज़रूरतमंद श्रमिक प्रवासी मज़दूरों को लंच पैकेट्स,कच्चा राशन,मास्क,दवाइयाँ इत्यादि का सहयोग जिले में ही नहीं अपितु आसपास के विभिन्न जिलों में भी अपनी सेवाएं अनवरत रूप दी गई है।साथ ही साथ इस वैश्विक महामारी में शहर में ऑक्सिजन सिलेंडेर की क़िल्लत होने पर भी संस्था द्वारा कोरोना से संक्रमित जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडेर भी उपलब्ध कराया गया।
संस्था की इस निःस्वार्थ सेवा पर संस्था की संस्थापक साक्षी अरोरा का कहना है, कि उनकी संस्था इसी प्रकार से आगे भी जरूरतमंदों की सेवा अनवरत करती रहेगी।साथ ही वे आम जनमानस से अपील भी कर रहीं हैं, कि इस संकट की घड़ी में सभी को एक दूसरे का सहयोग करने के साथ गरीब,जरूरतमंदों,असहायों,अनाथों और रोगियों की सेवा के लिए अपनी स्वेच्छा से हमे स्वयं आगे आना चाहिए।
संस्था की रिमपी अलंग,ममता कालानी,नेहा लधवानी,नीता लालवानी,हेमा,दीपाली टंडन,गुंजन अरोरा,प्रियंका शुक्ला,संजना रायचंदानी,पिंकी ठाकुर,मुस्कान आदि का हर संभव सहयोग निरंतर बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *