Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > छेड़छाड़,एसिड अटैक समेत कई महिला अपराधों पर बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक,,

छेड़छाड़,एसिड अटैक समेत कई महिला अपराधों पर बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक,,

जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह,,

गोण्डा | उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध जैसे-छेड़छाड़, शोषण,दहेज उत्पीड़न,एसिड अटैक इत्यादि के रोकथाम हेतु चलाया जा रहे है मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार हेतु कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र  में भ्रमणशील होकर लोगों से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से अवगत करा कर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम में मुख्य रूप से आरक्षी अभय प्रताप यादव व महिला आरक्षी सोनी वर्मा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *