Home > पूर्वी उ०प्र० > जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की दिव्यांग के प्रति दरिया दिली

जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की दिव्यांग के प्रति दरिया दिली

मऊ | जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु का जनता दरबार प्रातः 09ः00 बजे प्र्रारम्भ हुआ | जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यालय मे बेचू राम पत्नी प्रभावती देवी ग्राम-ओनाइच जो दोनों आंखो से दिव्यांग है | अपनी पत्नी संग जिलाधिकारी जनता दरबार मे पहुचा। जिलाधिकारी ने उससे उसकी समस्या पूछी तो वह बताया मै दोनों आॅखो से दिव्यांग हूॅ तथा हमारे पास कोई जमीन नही है तथा हमारी केवल एक बेटी है जो शादी के बाद दूसरे गांव मे रहती है। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पति-पत्नी दोनों को एक-एक कम्बल दिये तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को खुद वहा जाकर शौचालय बनवाने के निर्देश दिये तथा इस दिव्यांग को आवास देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि कोटेदार हमेशा टाइम से उनको राशन दे जिससे उसे कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को जमीन पट्टा करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *