Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर सरकार की गिनाई उपलब्धियां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर सरकार की गिनाई उपलब्धियां

माेहम्मद मैनुद्दीन खान

मसकनवा गोण्डा– भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा गौरा विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने मसकनवा मण्डल के जगन्नाथपुर सेक्टर में ककरघटा, सुमेरपुर, गोपालपुर, दुर्गापुर ग्राम सभा में पदयात्रा कर सरकार द्वारा जनहित में संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, शौचालय योजना, निःशुल्क विधुत योजना लाभार्थियों से सम्पर्क कर योजनाओं के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी दी।इस पदयात्रा में विधानसभा सयोंजक सरवन शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अवधेश कुमार सविता, टोली प्रमुख राजन सिंह, अनिल चौबे, रक्षाराम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा,श्यामनारयन वर्मा, मधुर दुबे, सोनू कुमार, जमुना प्रसाद गुप्ता, शिवराम वर्मा, काशीराम पाण्डेय,चंद्रभान पटेल, रामकुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *