Home > अपराध समाचार > इस्क के जुनून ने मुमताज ने ली जान

इस्क के जुनून ने मुमताज ने ली जान

बृजेश पांडेय
सिद्धार्थनगर(बृजेश पाण्डेय) | बड़नी में गत एक सित्म्बर को सब्जी व्यवसाई रवि कश्यप की हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कत्ल के चार अभियुक्तो को गिरफतार कर लिया है। हत्या का करण प्रेम प्रसंग है। दिलचस्प यह है कि पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को दर किनार कर दूसरे अभियुक्तों को पकड़ा। तीनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। एस पी धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में बताया कि रवि कश्यप कर हत्या के जुर्म मे मुख्य अभियुक्त मुमताज अहमद व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुमताज बढ़नी कस्बे का ही निवासी है। इसके अलावा नियाजुद्दीन भी वहीं का है। बाकी दो इभियुक्त असद और आजाद सिद्धार्थनगर मुख्यालय के निवासी है। बता दें कि घटना में पहले तीन स्थानीय लोगों को नामजद किया थगया था मगर वो निर्दोष निकले। एसपी डा धर्म धर्मवीर सिंन ने बताया कि कि मामला प्रेम प्रसंग का है। रवि कीबढनी में एक प्रेमिका थी, जिसे मुमताज अक्सर छेड़खाना करता था। इस बात का पता चलने पर रवि ने मुमताज को मार डालने की धमकी दी। इस धमकी से उत्तेजित मुमताज ने अपने तीन साथियों के साथ एक अक्तूबर को रवि को धोखे से बुला कर हत्या करा दी तथा उसकी लाश को शहर के करीब अरहर के खेत में फिंकवा दिया। घटना के मुकदमा नामजद हुआ। मगर मीनों नामजद अभियुक्त निर्दोष निकले। एसपी ने बताया कि रवि की हत्या प्रेम प्रपंच का परिणाम है लेकिन नामजद लोगों के बजाए अभियुक्त दूसरे निकले। इस केस के पर्दाफाश के बाद आरोपियों की गिरफतारी के लिए प्रति मुल्जिमी 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *