उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसनगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त को मय आलाकत्ल एक अदद बांका बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना हसनगंज पर वादिनी रामवती पत्नी स्व0 पप्पू नि0ग्राम रसूलपुर बकिया थाना हसनगंज जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर कि खुद के पति पप्पू की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही 1. रामकुमार पुत्र मिरजा नि0 रसूलपुर बकिया थाना हसनगंज,उन्नाव उम्र 55 वर्ष आदि 04 नफर अभियुक्तगण द्वारा कर देने के सम्बन्ध में दिनांक 13.02.2022 को मु0अ0सं0 36/22 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कराया था । जिसपर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हसनगंज श्री राजेश पाठक द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित मुख्य अभियुक्त रामकुमार उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम रसूलपुर बकिया से गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (बांका) बरामद किया
हत्या का मुख्य अभियुक्त 24 घंटे के अंदर आलाकत्ल सहित गिरफ्तार
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2022/02/75c48d81-ada6-4277-b40d-3acc0c77c712-1200x630.jpg)