उन्नाव। दही थाना स्थित वेयरहाउस में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम पर नजर रखने के लिए सपा कार्यकर्ता भी डेरा डाले हुए हैं। रातों दिन वह नजर रखने के लिए डटे हुए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन के निर्देश पर कड़े पहरे बीच ईवीएम की सुरक्षा की जा रही है। सुरक्षा में इजाफा किया गया है। स्ट्रांग रूम में छह विधानसभाओं की ईवीएम मतदान कार्मिकों द्वारा जमा कराई गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पीएसी, पुलिस, आइटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर एक कंट्रोल रूम वेयरहाउस के चारों तरफ निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सिटी सोनम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता भी वेयरहाउस के आसपास डटे हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। एडीएम नरेन्द्र सिंह व एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने दही थाना अन्तर्गत एफसीआई गोदाम में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ईवीएम की सुरक्षा मैं बारह-बारह घंटे में 38-38 सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके साथ ही सभी गेटों पर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो। वही ड्यूटी चेक करने के लिए कुछ इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जो समय-समय पर मौजूद कर्मियों को उपस्थित देख रहे हैं अफसर भी निगरानी बनाए हैं।