उन्नाव। थाना गंगाघाट,जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को चोरी की 07 किलो 220 ग्राम चांदी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 02.06.2024 को किशोर वर्मा पुत्र स्व0 राम गोपाल वर्मा नि0 शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पर तहरीरी सूचना दी कि प्रार्थी ने दिनांक 30.05.2024 को 7.5 किलोग्राम चांदी आभूषण बनाने के लिये दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपक पुत्र स्व0 गिरीश कुमार वर्मा नि0 ब्रह्मनगर पोनी रोड शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष को दी थी, जिसने चांदी को योजनाबद्ध तरीके से गायब कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघथाट पर मु0अ0सं0 268/24 धारा 379 भा0दं0वि0 बनाम बाइस्तवा दीपक वर्मा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दिनांक 02.06.2024 को उ0नि0 हरी निवास शर्मा मय हमराह फोर्स द्वारा मुकमदा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपक पुत्र स्व0 गिरीश कुमार वर्मा नि0 ब्रह्मनगर पोनी रोड शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष 2. सुमित सोनी उर्फ रिंकू सोनी पुत्र स्व0 संतोष सोनी नि0 ब्रह्मनगर पोनी रोड शुक्लागंज गंगाघाट जिला उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष को कब्जे से 07 किलो 220 ग्राम चांदी (चांदी की बिछिया छल्ले व चांदी का चूरा एवं एक अदद पीतल का छल्ला) बरामद कर अभियुक्तगण को श्रीनगर पोनी रोड सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0दं0वि0 की बढ़ोत्तरी की गई।
चोरी की 07 किलो 220 ग्राम चांदी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-03-at-4.40.04-PM-1200x630.jpeg)