Home > अवध क्षेत्र > स्व0 चै0 नाहर सिंह यादव की मनाई गयी पुण्यतिथि

स्व0 चै0 नाहर सिंह यादव की मनाई गयी पुण्यतिथि

हरिओम
कानपुर नगर। सपा ग्रामीण कार्यालय में पूर्व नगर अध्यक्ष सपा ग्रामीण स्व0 चै0 नाहर सिंह यादव की 9वी पुण्य तिथी नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ग्रामीण जितेन्द्र कटियार ने किया। इस दौरान सपा के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी में जितेन्द्र कटियार ने नाहर सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया को वह अपना आदर्श मानते हुए समाजवादी विचारधारा को अपनाने और उसपर चलने वाले व्यक्ति थे। उन्होने मुलायम सिंह यादव की नतियों पर चलकर बिल्हौर के गरीब किसानो, छात्रों मजलूमो के लिए कडा संघर्ष किया। कोषाध्यक्ष अहिबरन सिंह यादव ने कहा कि उन्होने नगरध्यक्ष पद पर रह कर पदाधिकारी से एक सामान्य कार्यकर्ता तक की समस्याओं और उनकी परेशानियों का ध्यान रखा तथा हमेशा मदद की। वह धर्म से हटकर जिले में सभी वर्गो को साथ लेकर समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहे। उन्होने अपने कार्यकाल में हमेशा चुनौतियों से जूझते हुए पार्टी हित में निर्णय लिया। इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र कटियार, कोषाध्यक्ष अहिबरन सिंह यादव, सुरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा शरद यादव, रमाकांत पासवान, मनोज यादव, धीरेन्द्र सिंह, सरला शुक्ला, निष्ठा पाण्डे, राम लखन पासवान, सुनीता अवस्थी, चन्द्रकला, राजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *