Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या के तुलसी स्मारक सदन, रायगंज में मुस्लिम महिला मंच के बैनर तले  मुस्लिम महिला सम्मेलन का आयोजन

अयोध्या के तुलसी स्मारक सदन, रायगंज में मुस्लिम महिला मंच के बैनर तले  मुस्लिम महिला सम्मेलन का आयोजन

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
 फैजाबाद । अयोध्या के तुलसी स्मारक सदन, रायगंज में मुस्लिम महिला मंच के बैनर तले  मुस्लिम महिला सम्मेलन  आयोजित किया गया  | जिसके मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री  माननीय श्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी  डेयरी विकास, धार्मिक कार्य एवं संस्कृति,  अल्पसंख्यक कल्याण साथ में मुख्य वक्ता श्री इन्द्रेश कुमार जी ( अखिल भारतीय कार्यकारिणी  सदस्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) रहे,  मुख्य अतिथि का स्वागत अयोध्या विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने  फूल माला पहनाकर किया | कार्यक्रम का शुभारंभ मंच से अध्यक्षता कर रहे  श्री इन्द्रेश कुमार  जी ने सभी आगन्तुकों का परिचय कराया  | तत्पश्चात मुस्लिम महिला मंच को संबोधित करते हुए कहा  हमारे साथ मुस्लिम भी है हिन्दू भी है सभी धर्मो के लोगों को लेकर हम चल रहे हैं इसमे कोई संदेह नहीं है कि राम मंदिर न बने    |
 आयोजन किया गया जिसमें म इस विषय पर विशिष्ट अतिथि  लोगों ने अपने अपने विचार रखे |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी ने बोलते हुए कहा कि आज समाज में आवश्यकता है कि चिन्तन, मनन, करें  समाज को नया आईना दिखाएं, लेकिन एेसा नहीं हो रहा है |  राम मंदिर पर बोले कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अवश्य होगा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है फैसला मंदिर के पक्ष में होगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट को फैसला जल्दी करना चाहिए  | उन्होंने कहा कि वहां पर कोई बाबरी मस्जिद नहीं था  वहां पर अवैध एक अवैध विवादित ढांचा था मुख्य अतिथि जी ने कहा कि मंदिर बनना चाहिए अौर  बनेगा,  मस्जिद अयोध्या फैजाबाद से बाहर बनना चाहिए,  मस्जिद खुदा के नाम पर बनना चाहिए न कि किसी  मौलाना के  |  मुख्य अतिथि जी ने बोलते कहा कि जो भी  हिन्दू मुस्लिम तीन तलाक में विश्वास रखता है  वह भारतीयता का दुश्मन है  | उन्होंने कहा कि  दरगाह व    वक्फ बोर्ड से होने वाली आमदनी को मुस्लिम बच्चों व मुस्लिम परिवार में खर्च हेगी  | उन्होंने कहा कि समाज तब सुखी होगा जब हिन्दू, मुस्लिम एक हो जाएंगे  | मुख्य वक्ता श्री इन्द्रेश जी ने कहा कि मुस्लिम महिला मंच को महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान, के लिए बनाया गया है,  मुस्लिम महिला मोर्चा ने नारा दिया है कि “हक के साथ आवो  श्री राम मंदिर बनावो ” अमन मुहब्बत भाई चारा फैलाअो ” श्री इन्द्रेश जी ने कहा कि तलाक पीड़ित महिला को पेंशन चालू किया गया है,  यतीम बच्चों व यतीम  मुस्लिम  1000ब. बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा हाई स्कूल तक दिया जाएगा  जो अभी 17 प्रांतो में है  | उन्होंने कहा कि हमने अनाज बैक बनाया है जिसके माध्यम से लगभग 1400 परिवारों को अनाज, दूध, व खाने की सामाग्री आदि की व्यवस्था की जा रही है  | जिसके संचालक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच है, जिसमें 40 सदस्य, 130 कार्यकारिणी, 700 प्रतिनिधि मिलकर इसका संचालन कर रहे हैं | उनहोंन कहा कि सभी राम जन्मभूमि आन्दोलन को लेकर चल रहे हैं  लेकिन सही मायने में यह  राम जन्म स्थान मंदिर निर्माण आन्दोलन है | मुस्लिम महिला मंच का सम्मेलन करने के बाद सभी  कैबिनेट मंत्री जी के साथ राम लला के दर्शन किया  |
इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि अयोध्या  विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महिरजध्वज उपाध्यक्ष, संत मुरारी दास, वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मुस्लिम महिला मंच की राष्ट्रीय संयोजिका रेशमा हुसैन, राष्ट्रीय सह संयोजिका  शहनाज अफजाल, गौ रक्षा वाहिनी मध्य प्रदेश  मेहरुन निशा खान, संयोजिका महिला मोर्चा शाहीन परवेज, सह संयोजिका आसिफा अली, सह संयोजिका गौसिया खान, नाजिरा हुसैन, अवध प्रांत संयोजिका डॉ शबाना आजमी, सालिनी सिंह, समाज सेविका,  अखिलेश पाण्डेय संयोजक श्रीराम जन्मभूमि निर्माण सहयोग मंच, पवन कुमार पांडे  सम्पादक पावन भारत टाईम्स, अयोध्या /फैजाबाद  महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव जी, बबलू मिश्र, सद गुरु सदन गोलाघाट, श्री राज कुमार दास अधिकारी श्री रामबल्लभाकुंज, महान्त अवधेश दास बड़ा भक्तमाल अखिलेश पाण्डेय सम्पादक, शैलेन्द्र पाण्डेय अार  पी पाण्डेय, मनीष कुमार सिंह, राकेश जायसवाल, विशाल कुमार मिश्र पूर्व छात्र संघ महामंत्री, सौमित्र मिश्र  रंग कर्मी, वासुदेव मौर्य संयोजक श्री राम दर्शन यात्रा अयोध्या, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता श्री निशेन्द्र मोहन मिश्र,  महेन्द्र शुक्ला, संतोष बाजपेयी, देवी सहाय पाण्डेय, डॉ सम्राट अशोक मौर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री उमापति पाण्डेय,  राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मोहम्मद अफजाल, मुजाहिद खान, इन्द्र दूबे जी, फराद नदवी जी राष्ट्रीय मुस्लिम महिला मोर्चा, हैदर अब्बास जी, रंग महल के महान्त श्री राम शरण दास जी, सहित सैकड़ों स्थानीय लोग ,व पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *