रिपोर्ट गगन लता मिश्रा
सीतापुर। सीतापुर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिये कि मानकों के अनुरूप दवाओं का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाय। लक्षणयुक्त व्यक्तियों को तत्काल दवाएं उपलब्ध कराते उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य जानकारियां/सेवाएं उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने टीकाकरण के विषय मे भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बिसवां अनुपम मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।