Home > अवध क्षेत्र > संयुक्त किसान मोर्चा जिला सीतापुर ने जिलाधिकारी सीतापुर को सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा जिला सीतापुर ने जिलाधिकारी सीतापुर को सौंपा ज्ञापन

 सीतापुर। दिन बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा जिला सीतापुर ने एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय को सौंपा इस ज्ञापन में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा भारत देश और तिरंगे के सम्मान में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगा, यात्रा में देश से जुड़ी धरोहरों की विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी इस तिरंगा यात्रा का आयोजन सीतापुर के किसान संगठन मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू होंगे संयुक्त किसान मोर्चा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, राष्ट्रीय किसान मंच, भारतीय किसान यूनियन,भारतीय किसान मंच, संगतिन किसान मजदूर संगठन, सिक्ख किसान संगठन आदि किसानों के संगठन मुख्य रूप से सहयोग करेंगे यह कार्यक्रम समस्त सीतापुर के किसान संगठनों के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर पिंदर सिंह सिद्धू, धीरज पाण्डेय, शिव प्रकाश सिंह आदि किसान नेता उपस्थित रहे, जय हिन्द जय भारत, जय जवान जय किसान, धन्यवाद मिली जानकारी के अनुसार 10 लाख के मुचलके और 10 10 लाख के गवाहों का मिल रहा नोटिस शामिल कर ले संयुक्त किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को नोटिस दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *