संवाददाता सत्यपाल सिंह
सिधौली/सीतापुर। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट भाकियू नेताओं को घर पर ही किया नजरबंद । बुधवार को सिधौली में मुखनमंत्री का आगमन हो रहा है। भाकियू अवध राजू गुप्ता संगठन के प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह के नेतृत्व में आज भाकियू नेता किसानों का मांगपत्र चाहते थे मुख्यमंत्री को सौंपना।भाकियू नेताओं का जमावाड़ा हीरपुर में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह पिंटू के यहां होने लगा जिसकी भनक लगते ही अटरिया पुलिस ने हीरपुर जाकर सबको वहीं रोक लिया। प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश संरक्षक सुरेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकमल सिंह मंडल उपाध्यक्ष बिनीत सिंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुड़िया यादव ब्लाक अध्यक्ष शियाराम यादव विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता डिप्टी कलेक्टर अशोक, सिंह अंकु सिंह आदि सैकड़ो पदाधिकारी नजरबन्द किए गए।