Home > अवध क्षेत्र > गंगा प्रसाद मुरलीधर विन्देशवरी धर्मशाला में भाजपा के राज्य मंत्री लाल प्रसाद निर्मल कृषि बिल को लेकर किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

गंगा प्रसाद मुरलीधर विन्देशवरी धर्मशाला में भाजपा के राज्य मंत्री लाल प्रसाद निर्मल कृषि बिल को लेकर किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

संवाददाता सत्यपाल सिंह
सीतापुर, सिधौली। सिधौली- अटरिया थाना क्षेत्र के कसवां के गंगा प्रसाद मुरलीधर विन्देशवरी धर्मशाला में भाजपा के राज्य मंत्री लाल प्रसाद निर्मल कृषि बिल में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में किसानों को कृषि बिल लेकर विस्तार से जानकारी दी और जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान राज मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टिया देश में कृषि बिल को लेकर किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। इसमें वे कभी सफल नहीं हो पाएगी। केन्द्र सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरत है। राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए नए कृषि कानून बनाए है, जिससे किसान को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले किसान नजदीकी मंडी में अपनी फसल बेचने को मजबूर था, लेकिन नया कानून बनने के बाद किसानों को यह अधिकार मिला है कि वह देश की किसी भी मंडी, व्यक्ति अथवा संस्था या कंपनी को अपने फायदे के अ नुसार फसल बेच सकता है। नए कृषि कानून में संविदा खेती का भी प्रावधान रखा गया है। साथ ही नए कानून से किसान को अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से लडऩे के लिए भी कानूनन अधिकार मिला है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा के पदाधिकारी उत्कर्ष मंडल अध्यक्ष दीपक सूबे जिला उपाध्यक्ष करूडा प्रसाद त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अवध बिहारी मिश्रा, हर्षित त्रिपाठी,अशोक अवस्थी, मुन्ना अवस्थी,प्रेम अवस्थी, अजीत सिंह और किसान उपस्थित रहे। किसान ने अपनी अपनी समस्याओं को बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *