Home > अवध क्षेत्र > कानपुर > समाप्त की जाये शिक्षा से अंग्रेजी की अनिवार्यता

समाप्त की जाये शिक्षा से अंग्रेजी की अनिवार्यता

किसी भी छात्र को अंग्रेजी विषय में न किया जाये फेल
कानपुर नगर | श्री पूर्वी शान्ती रामायण मण्डल के तत्वाधान में पनकी मंदिर में लिट्टी चोखा भोज का आयोजन संस्था के अध्यक्ष एवं सत्य बहुमत पार्टी के जिला सचिव गोपाल गोस्वामी के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी की उ0प्र0 अध्यक्षा पूनम चंद्रा द्वारा कार्यकारिणी की बैठक की गयी। पूनम से स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी और कहा कि 3 सितम्बर को पार्टी द्वारा कानपुर नगर में गूंगा मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सदस्यों के बहुमत से बनने वाली पार्टी के सिस्टम का विरोध एवं वोटो के बहुमत से बनने वाली सरकार के समर्थन को सफल बनाना है।
               बैठक को सम्बोधित करते हुए पूनम चन्द्रा ने कहा सरकार के वर्तमान प्रसंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 साल के उपरान्त भी भारत में 75 प्रतिशत व्यक्ति ही अपना नाम लिख या पढ पाते है, जिसे साक्षर कहा जाता है, कारण पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि विधालय की कमी, शौचालय का आभाव, गरीबी इत्यादि इसका कारण है, आज भी शिक्षा हर घर तक नही पहुंच पायी। कहा कि अंग्रेजी का विषय अनिवार्य नही होना चाहिये, किसी भी छात्र को अंग्रेजी में फेल न किया जाये। अंग्रेजी की अनिवार्यता बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस अवसर पर उमेशजी, प्रदेश सचिव अमित त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *