फर्रुखाबाद। पुराने विवाद के चलते वृद्ध महिला के गोली मार दी गयी। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर पजाबा कादरी गेट निवासी वृद्ध महिला आशादेवी पत्नी नन्हे लाल बीती रात अपने घर की छत पर लेटी थी। उसी दौरान उनके संदिग्ध रूप से सीने में गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया ।लोहिया के चिकित्सक डॉ० प्रशांत सिंह का उपचार किया। कादरी गेट चैकी इंचार्ज बलराज भाटी ने बताया कि महिला का पड़ोस के लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। गोली की घटना संदिग्ध है। एक्सरे में साफ होगा की महिला के क्या लगा है। फिलहाल अभी जाँच चल रही है।