Home > अवध क्षेत्र > भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर की जिला बैठक

भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर की जिला बैठक

कानपुर। आज जिला कार्यालय नवीन मार्केट में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी ने किया।बैठक में सर्वप्रथम कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के बचाव के लिए भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिला कमेटी से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के रूप में नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान को लेकर स्वास्थ्य स्वयं सेवकों के कार्यकर्ताओं की टीम के पास थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर और अन्‍य सामग्री रहेगी। जरूरत पड़ने पर यह टीम जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। इसलिए बीजेपी की उत्तर इकाई ने संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है। जो आम जनमानस के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी पदाधिकारियों को कोरोना से लोगों को बचाने एवं उनकी मदद हेतु किट का वितरण किया। बैठक में बताया गया कि दिनांक 2 अक्टूबर को अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता अभियान पॉलिथीन मुक्त हेतु शपथ आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें मंडल स्तर पर 71 स्थानों पर नदियों व तालाबों की स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वोकल फॉर लोकल अभियान भी मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर ही गांधीजी के व्यक्तित्व पर लोगों को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए 71 स्थानों पर प्रकोष्ठ के संयोजकों को तय करना है। कार्यक्रम के बारे में यह बातें जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को बताई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि इन सब कार्यक्रम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए  तैयारी हमें लग जाना है इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं पर जन सेवा और संगठन की सेवा का दोहरा दयित्व है।  जिसको हम सबको पूरी निष्ठा से करना है। बैठक में जितेंद्र शर्मा (राजू शर्मा)अवधेश सोनकर सत्येंद्र पांडे रंजीता पाठक आशा पाल आकाश शुक्ला जन्मेजय सिंह रंजीत भदौरिया सत्यम गुप्ता अनुपम मिश्रा रिषी गुप्ता नीरज गुप्ता सुनील जायसवाल विनय पटेल शुभम दीक्षित कुलदीप गुप्ता समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं विस्तारक गण उपस्थित रहे।
                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *