Home > अपराध समाचार > जांच में फंसा केडीए कर्मचारी कर रहा बिल्डरों के लिए काम

जांच में फंसा केडीए कर्मचारी कर रहा बिल्डरों के लिए काम

हरिओम
कानपुर नगर | कानपुर विकास प्राधिकरण में एक अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के अपने ही भ्रष्टाचार के चर्चे है। समय समय पर केडीए के इस भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों के कारनामे समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहे है। यहां एक से बढ कर एक भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले भरे पडे है। कुछ पर तो जांच भी चल रही है। उन्ही में से एक कर्मचारी है जिस पर जांच जल रही है, उसने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित कर ली है साथ ही अन्य मामलों की भी जांच शासन स्तर पर चल रही है लेकिन यह कर्मचारी सुधरने का नाम नही ले रहा है। भले ही केडीए से यह अलग चल रहा हो लेकिन यह वर्तमान में बिल्डरों की चाकरी कर रहा है। सत्ता पतिरर्वतन हुआ तो केडीए में निमय सख्त हुए। पूर्व में केडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भरपूर भ्रष्टाचार किया है, जिसके कई उदाहरण शहर में पडे है। बिल्डरो से सांठ-गांठ कर यहां के अधिकारी जमीनो की गलत ब्रिकी, अवैध नक्शे पास कराने, अवैध निर्माण आदि कराते आये है। इसी क्रम में एक कर्मचारी जिस पर आय से ज्यादा सम्पत्ति के साथ अन्य प्रकरणो पर शासन स्तर पर जांच चल रही है वह आज-कल सत्ताधारी नेताओं की शरण प्राप्त करने में लगा हुआ है। केडीए न सही तो वह वर्तमान में बिल्डरों की मदद कर रहा है। सत्रों की माने तो इस बाबू ने विकास नगर तथा नवीशीधाम में पर्दे के पीछे से एक बडी हाउसिंग सोसइटी का निर्माण करा रहा है। वहीं बताया जाता है कि इसी कर्मचारी ने एक बडे निर्माण का नक्शा पास कराने का ठेका भी लिया था लेकिन किन्ही कारणों से मामला जम नही सका और नक्शा पास नही हो पाया। फिलहाल केडीए में यह बात आम हो चुकी है कि यह कर्मचारी बिल्डरों की चाकरी करने में जुटा है। साथ ही इस बाबू ने सत्ता पक्ष केे एक नेता का दामन थामना ाुरू कर दिया है, उसे आशा है कि नेता जी से उसका उद्धार हो सकता है। इतना ही नही सोशल मीडिया में इस बाबू ने अपनी डीपी के साथ नेताओ को लगता है और खास बात यह कि आये दिन नेताओं की तस्वीर बदलती रहती है। यह बाबू कहीं एक बडे मंत्री के साथ तो कहीं पदाधिकारियों के साथ अपने को पेश करता है और इस जुगाड में लगा है कि उसपर जांचे समाप्त हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *