Home > अवध क्षेत्र > नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

चेकिंग अभियान में 1500सौ रुपये वसूला गया
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
(पिहानी) हरदोई। कस्बे में मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया तथा दर्जनों लोगों के चालान किए गए। पिहानी कस्बे में नगर पालिका द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर मास्क ना लगाने वाले दो पहिया वाहन चालको का चालान कर जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका कर्मचारी अमित कुमार,रमाकांत,अवनीश अवस्थी,विवेक मिश्रा ,उवैश अंसारी लोगो ने चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों तथा मास्क का प्रयोग न करने वाले वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *