Home > अवध क्षेत्र > नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा।

पिहानी हरदोई। चेकिंग अभियान में 3800सौ रुपये वसूला गया।कस्बे में मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया तथा दर्जनों लोगों के चालान किए गए। पिहानी कस्बे में नगर पालिका व कोतवाली पिहानी द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर मास्क ना लगाने वाले दो पहिया वाहन चालको का चालान कर जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका कर्मचारी अमित कुमार,रमाकांत,अवनीश अवस्थी,विवेक मिश्रा व बिट प्रभारी विजय प्रताप सिंह कांसटेबल मोहम्मद असलम विजय पाल सिंह की मौजूदगी में चेकिंग अभियान गोपमाऊ चुंगी पे चलाया गया, वही दूसरी तरफ नगर पालिका द्वारा सरकारी अस्पताल के पास अभियान चलाया गया ।इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों तथा मास्क का प्रयोग न करने वाले वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा। लोग आड़े तिरक्षे गाड़ी लेके निकलते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *