Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने बेजुबानों की मिटाई भूख

उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने बेजुबानों की मिटाई भूख

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या। लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ने पर समाजसेवी सुरेश भारतीय व उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने बेजुबानओं को बचाओ- भूख मिटाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए शहर के नाका, मकबरा, जेल रोड के पीछे , रेलवे स्टेशन और साईं बाबा मंदिर में बेजुबान, बेसहारा जानवर गाय ,भैंस, बैल ,कुत्ता ,बंदरो को उनका पसंदीदा भोजन खीरा, गाजर, केला, चना व बिस्कुट वितरित कर खिलाया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश आश्रम के साईं महेंद्र लाल, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति के उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सागर, रिंकेश भारतीय व मीत भारतीय ने भी बेजुबान व बेसहारा जानवरों को उनका पसंदीदा भोजन कराया। उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी व समाजसेवी सुरेश भारतीय ने कहा कि अभियान का लक्ष्य यही है कि कोई भी बेजुबान बेसहारा जानवर भूखा ना रहे इसी संकल्प के साथ जब तक लॉकडाउन नहीं खुलेगा तब तक बेसहारा और बेजुबान जानवरों को उनका भोजन मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *