Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में होगा रक्तदान का राष्ट्रीय महोत्सव

अयोध्या में होगा रक्तदान का राष्ट्रीय महोत्सव

अयोध्या। प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 21 सितम्बर से दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जायेगा,जिसमें देश के सभी राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के रक्तदाता रक्तदान करेंगे। महोत्सव में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के 201 रक्तदाताओं को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उक्त सम्बन्ध संस्था की बैठक जिले के एक होटल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया के पूर्व महाप्रबंधक राम बहल व संचालन उद्यमी प्रतीक कुमार वैश्य ने किया। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने बताया कि समूचे देश के रक्तदाता अयोध्या आकर एक छत के नीचे रक्तदान करेंगे और राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान के लिए ऑन लाइन आवेदन 10 जुलाई तक लिए जायेंगे। इन सम्मानित होने वाले रक्तवीरों का चयन संस्था के चयन समिति के द्वारा किया जायेगा। प्रख्यात समाजसेवी राजेश चौबे की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया जिसमें मुंबई से मिन्हाज सुगरा,बलरामपुर से आलोक अग्रवाल, लखनऊ से राजीव गोयल, सोनभद्र से दिलीप दूबे व अम्बेडकर नगर से सूरज गुप्ता शामिल किया गया हैँ। अन्नपूर्णा रसोई के अध्यक्ष मुन्ना गुप्त ने कहा कि देश में रक्तदान के प्रति जागरूकता को लेकर यह आयोजन किया जा रहा हैँ और हर घर में एक रक्तदाता हो यही संस्था का उद्देश्य हैं। बैठक में कई उप समितियों का गठन करके उसकी जिम्मेदारियां वृद्ध आश्रम के अमरेश चंद मिश्र, डॉ मनीष राय, विजय वर्मा, शशि रावत व इंद्र प्रीत सिंह और आशीष कौर को दी गयी हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *