Home > मध्य प्रदेश > महानगर रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

महानगर रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

लखनऊ। इस बार महानगर रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक होगा। रामलीला मंचन के लिए इन दिनों निर्देशक महेन्द्र पंत रिहर्सल करवा रहे हैं। महेन्द्र पंत जी रिहर्सल मे छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दे रहे है जिससे इस बार प्रभावशाली लीला हो सके। महानगर रामलीला समिति में महासचिव हेम पंत ने बताया इस बार रामलीला में शबरी प्रसंग को भी जोड़ा जा रहा है साथ ही इस बार रावण के रूप में भास्कर जोशी अपनी जबरदस्त गर्जना के साथ नजर आएंगे। सह निर्देशक हरीश लोहुमी, समिति संयोजक दीपक पांडे दिनू भी रिहर्सल के दौरान अपना सहयोग दे रहे है। महेन्द्र पंत ने बताया कि रामलीला मंचन 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *