Home > स्थानीय समाचार > मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दौड़ेगा भाजपा का सदस्यता रथ, धर्मपाल सिंह ने रथ को दिखाई झंडी

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दौड़ेगा भाजपा का सदस्यता रथ, धर्मपाल सिंह ने रथ को दिखाई झंडी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने की पहल हुई। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा मुख्यालय से संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ,अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। बासित अली ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत ये रथ अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में जाएगा और आम लोगों को सदस्य बनाएगा। बासित अली ने बताया कि 2 सितंबर से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो चुका था। आज से इस अभियान को विशेष कर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बल देने के उद्देश्य से रथ को रवाना किया गया है। इस अभियान को हमारी पार्टी महापर्व के रूप में मना रही है। अभियान के तहत समाज के हर तबके को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय को सदस्य बनाया जा रहा है। अभियान में दरगाह के सज्जादा नशीन, एक्टिविस्ट मुस्लिम और आम मुसलमानों को जोड़ा जाएगा।बासित अली ने कहा कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है वहाँ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सदस्यता अभियान के महापर्व में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पीएम मोदी का संदेश पहुंचाया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का लक्ष्य है कि 5 लाख मुसलमानों को सदस्य बनाया जाए। इस अभियान में सबसे बड़ा लक्ष्य अल्पसंख्यक मोर्चे ने निर्धारित किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम लक्ष्य से अधिक लोगों को सदस्य बनाएंगे। पीएम मोदी ने सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वासष् नारा दिया था इसे हमने जान-जान का विश्वास जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमान के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप दिया। हमने मंचों से सिर्फ भाषण नहीं दिया काम करके दिखाया। अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को मॉडर्न एजुकेशन से जोड़ा। तलाकशुदा महिलाओं को इंसाफ दिलाया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर अल्पसंख्यकों को राशन, पक्का मकान, गैस चूल्हा और तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारी पार्टी ने काम करने में विश्वास रखती है। इसलिए इस अभियान में 5 लाख का लक्ष्य हमारे लिए मुश्किल नहीं। केंद्र और राज्य सरकार की दर्जनों योजनाओं से मुस्लिम समुदाय लाभ उठा रहा है। बासित अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर प्रदेश के मुसलमानों को गुमराह कर रही है। एनकाउंटर में मारे जाने वाले अपराधियों के लिए सपा आंसू बहा रही है। हमारी सरकार में कानून तोड़ने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। हम लोग अपराधियों की धर्म, जाती नहीं देखते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। विपक्षी गठबंधन आम जनता को डराने और बहकने वाला एक गैंग है। इस गैंग पर आम आदमी को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। आज जो सदस्यता का रथ निकाला है यह पूरे प्रदेश में दौड़ेगा और लोगों को जोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *