Home > स्थानीय समाचार > प्रशासन के खिलाफ मोहान रोड को सर्वोदय विद्यालय छात्राओं ने किया जाम

प्रशासन के खिलाफ मोहान रोड को सर्वोदय विद्यालय छात्राओं ने किया जाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं रविवार दोपहर मोहान रोड (बुद्धेश्वर चौराहा) पर इकट्ठा हुईं। प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। लगभग 4 घंटे बीत जाने का बाद भी वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। छात्राएं हॉस्टल में बिजली कटौती से नाराज हैं। स्कूल की व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग कर रही हैं। 200 से ज्यादा की संख्या में पहुंची इन छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में न तो खाना समय से मिलता, न ही पानी की व्यवस्था ठीक है। हम लंबे समय से सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा। छात्राओं के प्रदर्शन और रोड जाम की जानकारी के बाद मौके पर सरोजनी नगर एसडीएम के साथ पुलिस भी पहुंची। छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं मानीं। उन्होंने कहा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी। हम यहां से नहीं हटेंगे। सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं चेन बनाकर रोड पर खड़ी हो गईं। नारे लगाती रहीं। सभी में आक्रोश है। कहा हम समस्याओं से इतना परेशान हो चुके हैं कि मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि स्कूल में टीचर भी नहीं हैं। अभी तक किताब और कॉपियां नहीं मिली है। स्कूल में जो टीचर हैं भी वो पढ़ाने के बजाय टॉर्चर करते हैं। हम शिकायत करते हैं इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सरोजनी नगर एसडीएम को मौके पर पहुंचना पड़ा। वह 2 घंटे तक छात्राओं समझाती रहीं। लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *