एनडीए बनाम इंडिया की जंग होगी करारी
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है कम से कम राज्य 9 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव तय है। चुनाव मौजूदा विधायकों के सांसद बनने के बाद हो रहा है।उपचुनाव में भी इंडिया बनाम एनडीए की करारी जंग होनी है। विभिन्न दलों के 9 विधायक इस बार सांसद बने हैं।लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कुछ और विधायक इस्तीफा देंगे।इस्तीफा देने वाले विधायकों में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी हैं।लोकसभा चुनाव में वह सांसद बने हैं और उन्होंने यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।जीत दर्ज करने के ज्बाद उन्होंने दिल्ली की सियासी संभालने का फैसला किया है। उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है और करहल विधानसभा सीट खाली हो गई है। करहल विधानसभा सीट की बात करें तो यह सीट मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।मैनपुरी सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया था।इस सीट पर डिंपल यादव ने करीब 2.21 लाख के अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को हराया है। करहल सीट पर सपा की डिंपल यादव को 55 हजार वोटों की बढ़त इस बार के चुनाव में मिली है। अखिलेश यादव ने करहल सीट पर करीब 67 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी लेकिन अब उनके इस्तीफा देने से यह सीट खाली हुई है और अब इस सीट पर उपचुनाव से पहले लोकसभा चुनाव में कम हुआ मार्जिन सपा के लिए टेंशन बढ़ा सकता है। करहल से अखिलेश यादव के परिवार से तेज प्रपात सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी है।
करहल सीटः उपचुनाव पर टिकी हैं सबकी निगाहें
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2024/06/download-7-2.jpg)