Home > अवध क्षेत्र > छत से गिरकर युवक की मौत

छत से गिरकर युवक की मौत

उन्नाव। जनपद में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की गुरुवार रात छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना आसीवन थाना क्षेत्र के झाऊगढ़ी की है। औरास थाना क्षेत्र के नेवातीखेड़ा सिंधूर निवासी बिंदेश्वर (45) आसीवन थाना क्षेत्र के झाऊगढ़ी निवासी परिवारिक भाई महावीर की बेटी शांति की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गया था। रात भोजन करने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया था। देर रात लघुशंका करने के लिए उठने पर बिंदेश्वर छत से गिरकर जख्मी हो गया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर छत पर सो रहे अन्य लोगों में हड़कंप मच गया और उसे चीखता चिल्लाता देख सभी को जानकारी हुई। इसके बाद घर के लोग उसे उपचार के लिए निजी वाहन से आसीवन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक बिंदेश्वर तीन भाइयों में मंझला था। भाइयों में बड़ा शिवपाल और राम औतार हैं। मौत को लेकर पत्नी भगवान देई और बेटे हरिकेशन, श्रीकेशन व बेटी रजनी और काजल रो-रोकर बेहाल होते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *