Home > स्थानीय समाचार > श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष का ब्रेन हैमरेज से निधन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष का ब्रेन हैमरेज से निधन

लखनऊ। उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष वी. के. सिंह का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज के अटैक के उपरांत पत्रकार वी. के. सिंह को गोमती नगर के सहारा अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया, जहां जीवन मौत के बीच संघर्ष में उन्हें बचाया नहीं जा सका। उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में कस्मांडा हाउस स्थित यूनियन के जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर वी. के. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त श्रीवास्तव, रविन्द्र सिहं, महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आलोक चौहान संघर्षी, प्रदेश सचिव लक्ष्मीकान्त पाठक, भूपेन्द्रमणि त्रिपाठी, गीता शर्मा, सुरजीत वर्मा, संगठन मंत्री सुधीर दीक्षित, प्रवक्ता राकेश कश्यप, प्रचार मंत्री शशीकान्त पाण्डेय, कार्यसमिति सदस्य राधाकिशन रावत, निर्मल सिंहं यादव, हामिद शाह फरीदी, एम जी रावत, विकास त्रिवेदी, पुनीत त्रिवेदी, चंद्रदेव अवस्थी, देवेश कुमार नायक, अनुराग शर्मा के अलावा लखनऊ जिला इकाई के विवेक कुमार जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता गिरजा शंकर तिवारी महामंत्री, अतुल तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन तिवारी, रोहित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मनीष कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव मंत्री, कुमारी शुभी कोषाध्यक्ष, नवनीत सिंह गौतम प्रवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य शिशिर श्याम शर्मा, आकिब मेराज खान, आलोक प्रताप सिंह, सागर कुमार, जीशान खान, सत्य प्रकाश शुभम, कोमल पत्रकार, बादशाह खान, अली हसन आदि तमाम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *