Home > स्थानीय समाचार > मौसम के कारण दो उड़ानें रद की गईं, एक डायवर्ट

मौसम के कारण दो उड़ानें रद की गईं, एक डायवर्ट

लखनऊ। खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। मौसम के कारण दो उड़ानें रद की गईं, जबकि एक को डायवर्ट करना पड़ा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 2773 और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7741 को रद कर दिया गया। जबकि मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान खराब मौसम के चलते काफी देर तक आसमान में चक्कर काटती रही और उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, मस्कट से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की उड़ान संख्या डब्ल्यूवाई 265, नागपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7467, इंदौर से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7127, अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 6244 और दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 6282 ने विलंब से उड़ान भरी। जबकि लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 505, लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओमान एयरलाइंस की उड़ान संख्या डब्ल्यूवाई 266, लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7935, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 6281, लखनऊ से दुबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 1483, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 5241 और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 2243 देर से उड़ान भर सकी। उड़ानें एक से तीन घंटे तक विलंब से रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *