Home > स्थानीय समाचार > बीजेपी का अनुसूचित महासम्मेलन दो नवंबर को, लखनऊ आयेंगे शाह और नड्डा

बीजेपी का अनुसूचित महासम्मेलन दो नवंबर को, लखनऊ आयेंगे शाह और नड्डा

लखनऊ (यूएनएस)। बीजेपी का दो नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में अनुसूचित जाति महासम्मेलन होगा। अवध क्षेत्र के दलित सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी आगमन की उम्मीद है। रैली में पांच लाख की भीड़ का लक्ष्य है। सोमवार को रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के दलित नेताओं संग बैठक की। अवध क्षेत्र की रैली में लखनऊ मंडल के छह, देवीपाटन मंडल के चार और फैजाबाद मंडल के तीन सहित 13 जिले शामिल हैं। 16 लोकसभा सीटों वाले इस क्षेत्र में हर दलित बस्ती से भीड़ लाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिलावार समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं और अब बैठकें विधानसभावार होंगी जिसमें विधानसभा स्तर पर संयोजक-सह संयोजक नियुक्त किए जाएंगे छह संगठनात्मक क्षेत्रों में दलित सम्मेलन करने जा रही है। पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन 17अक्तूबर को हापुड़ में होगा। काशी क्षेत्र का सम्मेलन 27 अक्तूबर, गोरक्ष क्षेत्र का 29 अक्तूबर को प्रस्तावित है। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अब पार्टी के संगठनात्मक मंडलों तक संगठन का विस्तार करेगा। संबंधित मंडल के तहत निवास करने वाले सभी पूर्व सैनिकों का डाटा बेस तैयार किया जाएगा जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां होंगी। प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सौंपी। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नवंबर तक यह डाटा जुटाना होगा। पदाधिकारी हर पूर्व सैनिक से संपर्क साधेंगे। मोदी सरकार द्वारा उनके हित में हुए फैसलों की जानकारी देंगे। दिसंबर से पार्टी मंडल स्तर पर पूर्व सैनिकों के सम्मेलन शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *